भिलाई। जिला साहू संघ भिलाई नगर के तत्वावधान में होली के पावन पर्व के अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 4 बजे से तहसील साहू संघ भिलाई–3 चरोदा में आयोजित होगा।
इस स्नेह मिलन समारोह में जिला साहू संघ भिलाई नगर के अधीनस्थ सभी तहसील, परिक्षेत्र एवं इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी सदस्यों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
आयोजकों ने बताया कि होली स्नेह मिलन के दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान, आपसी परिचय और पारंपरिक होली के रंगों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला साहू संघ भिलाई नगर ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


