जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव: कांग्रेस ने उर्वशी साहू को बनाया प्रत्याशी

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 4 के उपचुनाव को लेकर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती उर्वशी साहू (पति स्वर्गीय शैलेश साहू) को जनपद सदस्य पद हेतु कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया।
स्वर्गीय शैलेश साहू के असामयिक निधन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए श्रीमती उर्वशी साहू के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनता की आवाज को मजबूती देने का संकल्प लिया गया।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद, स्नेह एवं सहयोग श्रीमती उर्वशी साहू को मिलेगा और वे क्षेत्र की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास को नई दिशा देंगी।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से उपचुनाव में सहयोग एवं समर्थन देने की अपील भी की।



Source link

Share This Article
Leave a Comment