SelfEnumeration: भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत हाउस-लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच पूरे देश में कराया जाएगा;
यह प्रक्रिया राज्य-वार होगी और प्रत्येक राज्य व केंद्रशासित प्रदेश में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 30 दिनों तक चलेगी, जबकि एक अहम नई व्यवस्था के रूप में नागरिकों को खुद से जानकारी भरने यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी जाएगी,
जो हर राज्य में हाउस-लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और तकनीक-आधारित बनाया जा सके।

