चीनी मिल अकबरपुर ने प्रारम्भ किया नये सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य का भुगतान

NFA@0298
3 Min Read


मिझौडा ,अम्बेडकरनगर। चीनी मिल अकबरपुर के इकाई प्रमुख  रमेश कुमार वर्मा से हुई वार्ता में उन्होने बताया कि चीनी मिल अकबरपुर जिले के विकास एवं अपने क्षेत्र के समस्त गन्ना खरीद हेतु कटिबद्ध है। चीनी मिल द्वारा इस वर्ष 90 लाख कु० गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष अभी तक 4.40 लाख कु० गन्ना पेराई कर ली गयी है तथा कृषकों द्वारा पेराई सत्र प्रारम्भ से 19 नवम्बर 2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने का  14 करोड़ 3 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है, चीनी मिल आगे भी त्वरित भुगतान के लिये तत्पर रहेगी। उन्होनें किसानो से सुचारू गन्ना आपूर्ति में सहयोग करने की अपील करते हुये कहा की किसान  अपना कीमती गन्ना औने-पौने दाम में कोल्हूओं पर ना बेचें, चीनी मिल में अपना समस्त गन्ना आपूर्ति कर उचित दाम पायें एंव अपना बेसिक कोटा बढ़ायें। चीनी मिल द्वारा इस वर्ष भी त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान, सप्ताह में दो बार गन्ने का भुगतान किया जायेगा।महाप्रबन्धक गन्ना सुनील कुमार सिंह चौहान से हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि इस वर्ष चीनी मिलगेट पर गन्ना आपूर्ति हेतु शिफ्ट सिस्टम लागू किया गया है अतः समस्त किसान  से अनुरोध है कि अपनी निर्धारित शिफ्ट के अनुसार ही गन्ना लायें तथा गन्ना आपूर्ति में होने वाली असुविधाओं से बचें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने किसान भाईयों से अपील करते हुये कहा कि बिना पर्ची प्राप्त हुये गन्ना कदापि न काटे, क्योकि गन्ना कटने के बाद उसके वजन में निरन्नतर कमी आती है तथा पर्ची के अभाव में कृषक भाईयों को मजबूर होकर उसें गन्ना माफियाओं के हाथ कम मूल्य पर बेचना पड़ता है, जिस कारण कृषक भाईयों को काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। किसान भाई गन्ना आपूर्ति हेतु एस०एम०एस० मिलने पर ही गन्ना कटाई करें, गन्ना बंधन हेतु सूखी पत्तियां अथवा धान के पुआल का प्रयोग करें तथा गन्ने की कटाई व छिलाई करते समय गन्ने को बीच से न काटें व वजन में कमी से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचे। कृषक भाई चीनी मिल को जड़-पत्ती-अगौला रहित, साफ-सुथरा एंव ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।

उक्त के अतिरिक्त श्री सुनील कुमार सिंह चौहान ने कृषकों से अपील करते हुये कहा कि इस समय धान से खाली होने वाले खेतो में पीली सरसों की बुवाई करें जिससे फरवरी-मार्च में खेत खाली होने पर आप समय से अपने खेतों में बसन्तकालीन गन्ना बुवाई कर पायेगें।



Source link

Share This Article
Leave a Comment