
लखनऊ। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये सभी 20 क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधकों/सेवा प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई।
एमडी ने कहा कि चालक-परिचालक की डयूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाना सुनिश्चित करें। कहा कि 02 फरवरी 2026 तक के संचालन प्रतिफलों की समीक्षा में बस उपयोगिता, लोड फैक्टर, आय प्रतिबस प्रतिदिन व ईधन औसत में गतवर्ष की समान अवधि के सापेक्ष प्रदेश में सर्वाधिक गिरावट वाले क्षेत्र/डिपो के अधिकारियों को प्रतिफलों में सुधार के लिये सचेत किया।
प्रदेश भर में होने वाली बस दुर्घटना की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत के आकड़ों में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जाए। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्र प्रबंधकों को फील्ड में जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए।
बोले कि मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि चालकों को बगैर प्रशिक्षण दिलाये मार्ग पर न भेजा जाए। क्षेत्रीय प्रबन्धक अधीनस्थ यातायात निरीक्षकों को निर्देश करे कि प्रतिदिन सघन मार्ग की बसों को चेक किया जाए जिससे राजस्व बढ़ाया जा सके।

