पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने उपस्थित पंचगणों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण से ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामशरण बंधे सहित सभी पंचगण उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद सिंगौर द्वारा साझा की

