ग्राम तरीघाट में अयोध्या में श्री राम के मूर्ति स्थापना के द्वितीय वर्ष गांठ को हर्षौल्लास मनाया

NFA@0298
1 Min Read


      पाटन,,,ग्राम पंचायत तरीघाट में राम जन्म भूमि अयोध्या में राम लला के मूर्ति स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर को  ग्राम पंचायत तरीघाट  एवं  स्थानीय निषाद समाज के तत्वाधान में  धूमधाम से मनाया गया      

    द्वितीय वर्ष गांठ को लेकर ग्राम में एक सप्ताह पूर्व ही बैठक का आयोजन किया गया जिसमें  द्वितीय वर्ष गांठ मनाए जाने पर निर्णय हुआ सुबह भगवान श्री राम की विधिवत पूजा एवं हवन किया इसके अलावा ग्राम के सभी मंदिरों में भी दीप प्रज्वलित किया गया            शाम को श्री राम दरबार के साथ झांकी का आयोजन किया गया जो पूरे ग्राम का भ्रमण कर वापस राम लीला चबूतरा में समापन हुआ

द्वितीय वर्ष गांठ समारोह में सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू,उत्तम साहू, निषाद समाज के अध्यक्ष देव कुमार निषाद, श्रीमती वीना साहू पंच श्रीमती झमिता साहू पंच श्रीमती रुखमणी साहू पंच ,वेदराम साहू रूपेश साहू सुरेश पच निषाद शशिधर साहू यशवंत साहू छगन साहू डोमेश यतेश्वर बन, गजेंद्र, दुश्यंत रोहित बन , देवनारायण साहू उत्तम नारायण मनोज, मुकेश ,तेजेंद्र , लीलाधर, ढालू सोन्टी मोन्टी ,तामेश्वर ,लीलेश्वर ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच सतराम कुभकार , कृष्णा निषाद एव समस्त स्वयंसेवक ग्राम वासी तरीघाट उपस्थित रहे



Source link

Share This Article
Leave a Comment