ग्राम कसही में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रामानंदाचार्य जयंती

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम कसही में जगतगुरु रामानंदाचार्य जयंती का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन 10 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में वैष्णव समाज दक्षिण पाटन वैष्णव मंडल के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत-सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के अध्यक्ष पूरणदास वैष्णव थे, अध्यक्षता दुर्ग मंडलेश्वर गजानंद वैष्णव ने की।
विशेष अतिथियों में सेवानिवृत्त एसआई चिंतामणि वैष्णव, पूर्व महामंडलेश्वर भारत दास वैष्णव, समाजसेवी रजनीश दास, रामवैष्णव सुरेंद्र वैष्णव एवं ऋषि दास वैष्णव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भेलवाकुदा रामायण समिति की मंडलियों द्वारा सुंदर मंचन प्रस्तुत किया गया। साथ ही समाज के मेधावी विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूरणदास वैष्णव ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि समाज के जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती मंडल स्तर पर मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुरामानंदाचार्य ने संपूर्ण जगत में वैष्णव समाज को जागृत कर सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया और आज समाज उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन यापन कर रहा है।
मंच संचालन मंडलेश्वर मुरली दास वैष्णव एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राम, जानकी एवं हनुमान जी की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर मंडलेश्वर मुरली दास वैष्णव, उपमंडलेश्वर मुरली दास वैष्णव, तुलसी वैष्णव, रोमन वैष्णव, खिलावन वैष्णव, पीतांबर वैष्णव, मनेंद्र वैष्णव, संतोष वैष्णव, तरुण वैष्णव, कोमल वैष्णव, खोमेश्वर वैष्णव, लोमेश वैष्णव, कुंती वैष्णव, सीता वैष्णव, कृति वैष्णव, सुलोचना वैष्णव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment