गांव की चौपाल में पहुंचे डीएम डॉ. अमित पाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश

NFA@0298
4 Min Read


डेढ़ावल ग्राम में लगी चौपाल, सड़क मरम्मत, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य और पशु टीकाकरण सहित कई मुद्दों पर अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश

On

Rohit Tiwari Picture

IMG-20260514-WA0030कौशाम्बी। जिले में ग्रामीण समस्याओं के त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के अंतर्गत विकास खंड सरसवा के ग्राम डेढ़ावल में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए सड़क, आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, पेंशन, राशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को पश्चिम शरीरा से भगवतपुर मोड़ तक जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पुष्टाहार, वृद्धावस्था एवं अन्य पेंशन योजनाओं, शौचालय, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना तथा आवास योजना के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्राम में विशेष शिविर लगाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शीघ्र लाभान्वित किया जाए।स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि निकटवर्ती सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के संबंध में पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंच रहे हैं और नियमित रूप से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को गांव के सभी हैंडपंपों की क्रियाशीलता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए कहा।उन्होंने तहसीलदार को आबादी क्षेत्र के समीप आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 130 परिवारों को चिन्हित किया गया है और सभी पात्र परिवारों को शीघ्र योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 37 परिवारों को चयनित किया गया है, जिनमें से 13 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है तथा शेष परिवारों को जल्द ही योजना से आच्छादित किया जाएगा।ग्राम चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर सहायक अभियंता जल निगम ने जानकारी दी कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जुलाई माह से पूरे गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment