गड्ढे में ईंट से भरे ट्रैक्टर पलटने से दो लोग दबे,

NFA@0298
1 Min Read


तखतपुर। CG NEWS: तखतपुर के नए बस स्टैंड के पास जर्जर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में पहिया फंसने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर बने बड़े गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया फंस जाने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें लदी ईंटें सड़क किनारे मौजूद एक 40 वर्षीय युवक और एक बच्चे के ऊपर जा गिरीं, जिससे वे ईंटों के ढेर में दब गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ईंटें हटाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आपको बता दे की मुख्य मार्ग की वर्तमान स्थिति काफी खराब है और मार्ग गड्ढों से भरा हुआ है, जिसके कारण वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment