
अम्बेडकर नगर।शासन की मंशा अनुसार नगर पालिका अकबरपुर की कमान संभाल रहे विशाल सारस्वत (डिप्टी कलेक्टर )(प्रशिक्षु) के निर्देश के क्रम में मकान स्वामियों की सुविधा को देखते हुए सभी वार्ड में कैंप लगाकर गृहकर जमा कराया जा रहा है। अवगत कराया गया कि आज वार्ड नंबर 15 शहजादपुर में कैंप में आज 23 रसीद काटी गई तथा 46165 की वसूली की गई। अवगत कराया गया कि अब तक कैंप में कुल 14 लाख 70 हजार 259 रुपए का गृहकर मकान स्वामियों द्वारा जमा किया गया है।उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की है कि हर वार्ड में कैंप लगाया जाएगा।वार्ड के निवासी कैंप स्थल पर पहुंच कर अपना गृहकर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मकान स्वामियों ने अभी तक गृहकर जमा नहीं किया है उनको कैंप स्थल पर फार्म मिल जाएगा वह फॉर्म क और ख भरकर कैंप में जमा कर सकते हैं।

