रानीतराई।ग्राम पंचायत केसरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि राकेश ठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस,अशोक साहू विधायक प्रतिनिधि,दिनेश साहू सदस्य जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि आज प्रत्येक पंचायत सहित सभी वर्ग दो साल के ट्रिपल इंजन सरकार से त्रस्त एवं हताश हो चुके है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री हमेशा से छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में समर्पित रहे है।चाहे पक्ष एवं विपक्ष में जैसे भी जिम्मेदारी मिली हमेशा स्वाभिमान के साथ खड़े नजर आते हैं।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने जनपद निधि को मिलने में भारी विलंब को विस्तार से ग्रामीणों को बतलाए।
ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरपंच निपानी राजेश ठाकुर ने ट्रिपल इंजन सरकार में सभी सरपंच ठन ठन गोपाल हो गए है।
स्वागत भाषण सरपंच डॉ ईश्वर निषाद ने,आभार सचिव द्वारिका यादव ने किया।
इस अवसर पर तेजराम सिन्हा,संतु सिन्हा,गजानंद सिन्हा,गुहा सिन्हा,भगवानी सिन्हा,मनहरण सिन्हा,जागेश्वर सिन्हा,बसंत सिन्हा उपसरपंच,कमलेश पटेल,माधो सिन्हा,सोमन सिन्हा,अशोक तिवारी,अशोक सिन्हा,सुखदेव निषाद,संतोष सिन्हा,केसरी निषाद,जयंती निषाद,पुष्पा सिन्हा पंचगण सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

