परखा बच्चों की स्तर- अनूकूल पाने पर दिया शाबाशी
पाटन। केन्द्रीयकृत बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 वी एवं 8 वी के तैयारी की स्थिति का पता करने विकास खंड शिक्षा अधिकारी डालेन्द्र कुमार देवांगन ने विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्टोर पारा पुरैना व शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पुरैना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षावार, विषयवार बच्चों की दक्षता की जांच किया । दक्षता में खरा उतरे बच्चों को प्रोत्साहित कर शाबाशी दिया एवं अन्य बच्चों को अच्छा से समझ के साथ अध्ययन करने प्रेरित किया। कमजोर बच्चों हेतु उपचारात्मक शिक्षण पर जोर देने शिक्षकों को निर्देशित किया।

