
केंद्रीय केबिनेट सचिव की री-नीट परीक्षा की पर मुख्य सचिव से चर्चा
04-Jun-2026 7:51 PM
राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर विमर्श
रायपुर, 04 जून। केंद्रीय केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कान्फ्रेंस में शिक्षा, स्वास्थ्य, बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा, अपार आई डी, आंगनबाड़ियों के मैनेजमेंट, आरोग्य मंदिर, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी लाईवलीहुड मिशन, पीएम जनमन, पेंशन स्कीम सहित अन्य केंद्रीययोजनाएं कार्यक्रम का राज्यों में संचालन तथा क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी दिनों में होने वाली नीति आयोग की नेशनल कॉन्फ्रेंस, एनटीए द्वारा ली जाने वाली रि-नीट परीक्षा में जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील लाईवलीहुड मिशन, आकांक्षी जिला एवं नियद नेल्लानार योजना में किए गए कार्यों का विशेष तौर पर उल्लेख किया ।


