
कौशाम्बी। जिले में धर्म और आस्था के प्रतीक ‘राम वनगमन मार्ग’ के निर्माण में सेंध लगाने वाले तीन शातिर चोरों को संदीपनघाट पुलिस ने धर दबोचा है। विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहे इन चोरों ने किसी शौक के लिए नहीं, बल्कि अपनी गाड़ी की किस्त भरने के लिए चोरी का रास्ता चुना था। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का लोहा, नकदी और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा मैक्स गाड़ी बरामद की है।गाड़ी की EMI का बढ़ा बोझ, तो हाईवे को बना लिया ‘एटीएम’ पकड़े गए अभियुक्तों प्रदीप, विकास उर्फ अन्नू और सुचेन्द्र (निवासी कानपुर देहात) ने पुलिस की कड़ी पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी की किस्त (EMI) बकाया थी। पैसे के लालच में आकर उन्होंने मूरतगंज के पास बन रहे हाईवे को अपना निशाना बनाया।वही पहली बार 26/27 नवंबर की रात करीब 25 क्विंटल लोहा पार किया, जिसे बेचकर 60,000 रुपये कमाए।वाही दूसरी 4 दिसंबर को फिर 22 क्विंटल लोहा चोरी किया और 52,000 रुपये में ठिकाने लगाया। इन पैसों से उन्होंने अपनी गाड़ी की दो किस्ते (17,700-17,700 रुपये) भी जमा कर दी थीं।राम वनगमन मार्ग पर मेटल बीम और स्पेशल पार्ट्स गायब होने की शिकायत कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी कौशिक ने दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कड़े निर्देश पर थाना संदीपनघाट पुलिस सीसीटीवी और मुखबिरों का जाल बिछाए हुए थी।बीती रात छितापुर-बसेढ़ी मार्ग पर अंडरपास के नीचे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार महिंद्रा मैक्स (UP77 AT5862) आती दिखी। पुलिस की टॉर्च की रोशनी देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस की सतर्क टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।जांच करने पर अभियुक्तों के पास से रिंच-पाना से लेकर नकद तक पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 13 स्पेशल ईगल पार्ट, 160 नट-बोल्ट, और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार (रिंच-पाना) मिले। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से 14,070 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर तीनों को जेल भेज दिया है।

