कितने बजे शुरू होगा आईपीएल का पहला मुकाबला

NFA@0298
3 Min Read



आईपीएल :आरसीबी बनाम एसआरएच मैच के साथ आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा है। अब पहले मैच में कुछ ही घंटे का वक्त बचा है, इसके बाद लगातार दो महीने तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का रोमांच चलता रहेगा। पहले ही दिन दो बड़ी टीमें आमने सामने होंगी, इसलिए उम्मीद है कि शनिवार से ही बज बन जाएगा। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा, ताकि आप सही समय पर उसे देख सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहला मैच कितने बजे शुरू होगा। आप इसे अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। 

आईपीएल का​ खिताब डिफेंड करने उतरेगी आरसीबी की टीम
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया था। इसके लिए टीम को 17 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस साल टीम खिताब जीतने नहीं, बल्कि उसे बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। पहले ही मैच में बेंगलुरु का मैच हैदराबाद से है, जो एक धाकड़ टीम मानी जाती है। हालांकि बेंगलुरु के लिए राहत की बात ये है कि टीम अपने घर पर खेल रही है, जहां दर्शकों का उसे भरपूर सपोर्ट मिलता है। 

शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल मुकाबला
इस बीच अब पहले मैच के शुरू होने का वक्त आपको जरूर जान लेना चाहिए। ये थोड़ी देर से शुरू होंगे और रात में भी लेट नाइट खत्म होंगे, इसका ध्यान रखना होगा। आईपीएल का पहला मैच जो आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा, वो शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे इसके लिए टॉस होगा। उसी वक्त टीमों की प्लेइंग इलेवन का खुलासा होगा। अगर आखिरी ओवर तक मैच चल तो मान कर चलिए कि ये साढ़े 11 बजे तक तो चल ही सकता है। 

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकेंगे आरसीबी बनाम एसआरएच मैच
अब मैच को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे, ये भी समझ लीजिए। पिछले कई साल से आईपीएल के मैचों के टेलीकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास है। इस बार भी उन्हीं के पास है। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर मोबाइल पर देखने के लिए आपको जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है तो वहां भी जियो हॉट स्टार पर जाकर ही मैच देखने के लिए मिलेगा। और किसी भी चैनल पर लाइव मैच नहीं आएगा, इसका ख्याल रखिएगा। 



Source link

Share This Article
Leave a Comment