काठगोदाम में चेकिंग के दौरान 82.50 लाख की स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

NFA@0298
2 Min Read



हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने रोड चेकिंग के दौरान एक बाइकसवार युवक के पास से भारी मात्रा में स्मैकबरामद की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की कीमत 82.50 है। लिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर

जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा की टीम ने बुधवार की रात कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक बाइकसवार को रोका और उसकी तलाश ली।

तलाशी लेने पर बाइकसवार के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधमसिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले भी उसके खिलाफ पिथौरागढ़ जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है और वह जेल जा चुका है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment