कांग्रेस के 70 वार्ड अध्यक्षों की सूची दो घंटे बाद रात निरस्त

NFA@0298
1 Min Read


कांग्रेस के 70 वार्ड अध्यक्षों की सूची दो घंटे बाद रात निरस्त


10-Apr-2026 10:50 PM

रायपुर, 10 अप्रैल। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने राजधानी के 70 वार्डों के लिए अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह सूची पूर्व विधायक अरूण वोरा और शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने बनाई थी। इनमें से 13 वार्डों में दो अध्यक्ष की व्यवस्था लागू की गई है। इसके पीछे वार्ड का बड़ा और विस्तारित  होने को कारण बताया गया है।इसे पुराने भरोसेमंद चेहरों के साथ नई ऊर्जा का समावेश भी कहा जा रहा है। लेकिन रात 9 बजे सूची बाहर आते ही, कांग्रेस की परंपरा अनुसार उस पर बवाल मचा। 2 घंटे से चले  तर्क वितर्क के बाद प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अंततः सूची निरस्त कर दी। उन्होंने आदेश जारी कर कहा है कि बिना पीसीसी की अनुमति से शहर अध्यक्ष ने जारी किया है। अब सूची बनाने वाले पर वज्रपात की बात कही जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment