करणी सेना ने दी तहरीर, क्रिकेटर रिंकू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग

NFA@0298
1 Min Read



अलीगढ़। अलीगढ़ में क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट विवाद का केंद्र बन गई है। 18 जनवरी को करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर के नेतृत्व में संगठन के कई कार्यकर्ता सासनी गेट थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर पोस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

करणी सेना के आरोपों के अनुसार, वायरल पोस्ट में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर कुछ हिंदू देवताओं को कार में काला चश्मा लगाकर अंग्रेजी गाना बजाते हुए दिखाया गया है, जबकि रिंकू सिंह को छक्के लगाते हुए दर्शाया गया है। संगठन ने कहा कि इस प्रकार की सामग्री से जनभावनाएं आहत हो रही हैं और यह धार्मिक संवेदनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।सासनी गेट थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment