ओला सर्विस सेंटर में ग्राहक को दौड़ाकर पीटा

NFA@0298
1 Min Read



लखनऊ। गुडंबा थानाक्षेत्र में रिंग रोड स्थित ओला सर्विस सेंटर में स्टाफ ने कस्टमर के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र गाड़ी सर्विस के लिए आए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने हमला कर दिया। सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

गुडंबा कल्याणपुर के रिंग रोड पर ओला सर्विस सेंटर हैं। शनिवार को दोपहर के समय वहां एक कस्टमर के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की। जिसका वीडियो साथ में मौजूद उनके बेटे ने बना लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी किस तरह कस्टमर को पीट रहे हैं। फिर दो अन्य कर्मचारी भागते हुए आते हैं और हमला कर देते हैं। तमाम लोग वहां मौजूद थे, जो रुकने के लिए कह रहे थे लेकिन दबंग कर्मचारी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment