

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । क्षेत्र के गहासाड में स्थित भोलाराम मस्करा मिनी स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन युगल स्पर्धा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले एक्सिस क्लब सहजनवा ने युवा मास्टर क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
रविवार को खेले गए मैच में एक्सिस क्लब सहजनवा के प्रदीप गुप्ता और अमित जैसवाल की जोड़ी ने युवा मास्टर क्लब के मनोज त्रिपाठी और अनमोल को लगातार दो सेटों में 21..14 व 21..18 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
इस प्रतियोगिता में गृहस्थी क्लब सहजनवा के देवेंद्र और शैलेश तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मनीष मर्दा ने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण स्तर पर इस तरह का आयोजन हुआ इससे इस क्षेत्र के युवाओ के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
विशिष्ट अतिथि विष्णु विश्वास (बंगाली दादा) ने कहा कि आज के युवा कल के भविष्य है। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक देवेंद्र वर्मा,रणविजय सिंह,सूरज सिंह, पवन सिंह, वरुण गुप्ता , हिमांशु सिंह ,राजदीप यादव ,देवेश, आयुष, विवेक ,अम्बिका गौड़, सुनील, चंदन, नंदन सिंह, धीरज, सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।


