Indian Embassy: इज़राइल में हालात तनावपूर्ण, भारतीय दूतावास ने जारी की सख्त एडवाइजरी — क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें नागरिकों को सतर्क रहने और इज़राइली अधिकारियों व होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है,


साथ ही भारतीय नागरिकों को इज़राइल की सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने को कहा गया है; किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24×7 दूतावास हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 और +972-54-3278392 पर संपर्क कर सकते हैं या ई-मेल [email protected] पर सहायता ले सकते हैं, यह एडवाइजरी 15 जनवरी 2026 को तेल अवीव से जारी की गई है।


