आरक्षक की पत्नी से साइबर ठगों ने ढाई महीने पहले 1.89 लाख ठगे
25-Feb-2026 11:05 PM
रायपुर, 25 फरवरी। पुलिस आरक्षक की पत्नी से साइबर ठगों ने ढाई महीने पहले 1.89 लाख रुपए ठग लिए। 9563211900 नंबर के अज्ञात कालर ने 1 दिसंबर को दोपहर महिला को काल कर आनलाइन मार्केटिंग में डबल मुनाफे का झांसा दिया। घर बैठे फायदे का काम समझ कर महिला झांसे में आकर उसके भेजे लिंक को क्लिक किया और ठग ने रकम ट्रांसफर कर लिया । जब मुनाफा नहीं मिला तो ठगे जाने का अहसास हुआ। यह रकम महिला के एसबीआई और पोस्ट आफिस के खाते से ट्रांसफर किया। सिविल लाइन थाने के पास कालोनी में रहने वाले आरक्षक मुकेश साहू ने आज दोपहर पत्नी के साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

