
देवरीबंगला/छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला बालोद का वार्षिक अधिवेशन नर्मदाधाम सुरसुली में संपन्न हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राज भूषण चौधरी थे। अधिवेशन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने की। अधिवेशन में एक जोड़ा आदर्श विवाह कराया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निषाद समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है। जो समाज इतिहास को याद रखना है वह समाज समृद्धसाली समाज होता है। निषाद समाज के इंद्रु केवट का नाम हम नहीं भूल सकते। जिन्होंने अंग्रेजन के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी भी इंद्रु केवट से मिलने आते थे।
केंद्रीय मंत्री डॉ चौधरी ने केवट समाज का राष्ट्रीय इतिहास बताया। भगवान राम के सखा महाराज गुहा रहें हैं। बहुत से वेद पुराणों में समाज का उल्लेख है। निषाद समाज की संस्कृति हमेशा समृद्ध रही है। उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए दुर्वासा निषाद को याद किया। कुछ कुरीतियों हमारे समाज में आई है। लोग नशा की ओर जा रहे हैं। बच्चों को पढ़ाएंगे लिखाएगे। हम आधी रोटी खाएंगे बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे। अपने बच्चों को बड़ा सपना दिखाइए। बच्चों का मनोबल बड़ी बच्चा एक दिन कामयाब होगा। निषाद समाज के बच्चों के लिए राजधानी में हॉस्टल बन रहा है। सभी जिलों में समाज का हॉस्टल बनेगा। यह अच्छी पहल है।
छत्तीसगढ़ में बहुत संभावना है। निषाद समाज का राजनीतिक में प्रतिनिधित्व भी बढे इसके लिए प्रयास करेंगे। अधिवेशन को वृंदावन के राष्ट्रीय संत गोपाल नंद गिरी, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरूराम निषाद, डॉक्टर वी के कश्यप, विधायक कुंवरसिंह निषाद, संगीता सिन्हा, निषाद समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निषाद ने भी संबोधित किया।
अधिवेशन में रमा देवी निषाद, रीता निषाद, मीना निषाद, संतोष निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, जनपद सदस्य टीकम बरसन निषाद, चंद्रप्रभा सुधाकर, आर एस तिवारी, केशव शर्मा, संजीव चौधरी उपस्थित रहे। निषाद समाज द्वारा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


