गरियाबंद। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बिन्द्रानवागढ़ मंडल में स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल 30 नवंबर को जन-जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया है। यह पदयात्रा ग्राम पारागांव से शुरू होकर भूतेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी।
अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम की जानकारी जिला महामंत्री आशीष शर्मा ने दी।


