जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत नॉर्मल मैदान ग्राउंड में नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में रविवार को केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन की ओर से ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि मछलीशहर की सपा विधायक डॉ रागनी सोनकर रहीं।
विधायक ने समापन में पहुंच कर सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें आजमगढ़ ने झारखंड को 1.0 से हराया। बिहार राज्य की तीन टीमों के अलावा केराकत, चंदौली, हिंडालको सहित 8 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विधायक ने कहा कि यह अकैडमी ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा में निखार लाने का अद्भुत मंच साबित हो रही है। ऐसे आयोजन से क्षेत्र के युवा खेल के क्षेत्र में देश दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए जिसमें किसी भी प्रकार के मतभेद का कोई स्थान नहीं होता।
विधायक ने जिले में खेलकूद के लिए खेल के मैदान और स्टेडियम की समस्या पर खेल मंत्री पर तंज कसा। विधायक ने कहा कि वर्तमान भाजपा की प्रदेश सरकार से जब भी खेल का मैदान मांगा नहीं मिला, बिजली और सड़क मांगा नहीं मिला।
विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि संविधान और युवाओं के सम्मान को बचाने के लिए वोट दें। युवाओं के भविष्य, बेटियों की सुरक्षा और देश की एकता के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार बनाएं।
अपने संबोधन में कहा कि देश को बचाने की जिम्मेदारी जनता की है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक लालजी लखन यादव और उनकी टीम को बधाई दी। धर्मेंद्र पांडेय और प्रवीण मिश्रा रिंकू ने भी समारोह को संबोधित किया।
आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन लालजी लखन यादव और संचालन संजय आर्य ने किया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति कृष्ण जायसवाल, अरविंद यादव, मनोज यादव, राजेश मिश्रा, बबलू यादव, पंकज कसौधन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpeg)


