आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत

NFA@0298
2 Min Read


कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तेज गरज-चमक और बेमौसम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल थाना मोतीनाला का निवासी था। वह गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था।

 बारिश से बचने गया था पेड़ के नीचे 

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि नेन सिंह अपने साथियों के साथ रोज की तरह भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, जहां आकाशीय बिजली गिरी।

 मौके पर ही मौत 

– Advertisement –

Ad image

तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से नेन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Raipur Crime : लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत; नितेश बत्रा को अधमरी हालत में गड्ढे में दफनाया, एक्स गर्लफ्रेंड ने पीछा छुड़ाने रची थी साजिश, 5 गिरफ्तार

CG News : नाबालिग गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से फेंका, आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग



Source link

Share This Article
Leave a Comment