आईआईआईटी नया रायपुर में पीएचडी के लिए काजल साहू का चयन

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा काजल साहू का चयन डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), नया रायपुर में इंस्टीट्यूट असिस्टेंटशिप रिसर्च (पीएचडी) कार्यक्रम के लिए हुआ है। उनका चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया है।
काजल साहू, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अंकेक्षक शशिभूषण साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती साहू की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
काजल साहू ने इससे पूर्व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से एम.एससी. में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) तथा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) भी उत्तीर्ण की है।
उनकी इस उपलब्धि पर समाज के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने कहा कि काजल साहू की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment