असम और पुदुचेरी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

NFA@0298
1 Min Read


विधानसभा चुनाव 2026: असम और पुदुचेरी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान


10-Apr-2026 9:15 AM

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव ख़त्म हो गए हैं.

मतदाताओं ने असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुदुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोटिंग की.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, असम में 85.38 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. वहीं, पुदुचेरी में 89.83 फ़ीसदी वोटिंग हुई. असम और पुदुचेरी में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान हुआ है.

इससे पहले 2016 असम विधानसभा चुनाव में 84.67 फ़ीसदी और 2011 पुदुचेरी विधानसभा चुनाव में 86.19 फ़ीसदी मतदान हुआ था. लेकिन इस बार यहां रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है.

वहीं, केरल में 78.03 फ़ीसदी वोटिंग हुई है. (bbc.com/hindi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment