
अलर्ट, केशकाल घाट में भारी जाम
05-Apr-2026 10:52 PM
रायपुर, 5 अप्रैल। राजधानी से बस्तर / जगदलपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रातभर जाम रहने की संभावना है।
सबसे ज्यादा असर रायपुर-जगदलपुर – सुकमा रूट के यात्रियों पर पड़ सकता है। जाम खुलने में कई घंटे लग सकते हैं।


