‘अभी सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल बचाएं’

NFA@0298
2 Min Read


वडोदरा। PM Modi Speech: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और फिलहाल सोना न खरीदने की अपील की है। वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश को इस समय विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है, इसलिए लोगों को ऐसे उत्पादों और गतिविधियों से बचना चाहिए जिन पर विदेशों में पैसा खर्च होता है।

इससे पहले रविवार को हैदराबाद की रैली में भी प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेश यात्रा टालने, सोने की खरीद रोकने और ईंधन की बचत करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अब पश्चिम एशिया का युद्ध इस दशक का बड़ा वैश्विक संकट बनता जा रहा है और इसका असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत अपने आयात का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल पर खर्च करता है और जिस क्षेत्र से तेल की सप्लाई होती है, वही इस समय संघर्ष की स्थिति में है। प्रधानमंत्री ने लोगों से मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूलिंग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो वहां वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को प्राथमिकता दी जाए। पीएम मोदी ने कहा कि सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है, इसलिए हालात सामान्य होने तक लोग सोने की खरीद टालें। उन्होंने एक बार फिर ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी सामान की बजाय देश में बने उत्पादों को अपनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment