[ad_1]
नई दिल्ली। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह (Utpal Singh) को कार्यकाल में एक और विस्तार दिया गया है। पद संभालने के बाद से उन्हें चौथी बार विस्तार दिया गया है।
उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिंह ने 1 दिसंबर, 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला था। उन्हें 30 नवंबर, 2021 को दो साल का विस्तार दिया गया था। उसके बाद सिंह को 2023 और 2024 में एक-एक साल का कार्यकाल का दो बार विस्तार मिला।जानकारी मिली है कि इस बार उत्पल सिंह का कार्यकाल अगले आदेश तक बढ़ा है।
उत्पल सिंह 31 जुलाई, 2020 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और 1 सितंबर, 2020 को लोकसभा सचिवालय के सचिव के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने दिसंबर 2020 में लोकसभा के महासचिव का पदभार ग्रहण किया।
[ad_2]
Source link