UPSC CSE Result 2025 : देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम आज 6 मार्च 2026 को घोषित कर दिया गया है। लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है।

टॉपर्स कौन बने?
ऑल इंडिया रैंक 1: अनुज अग्निहोत्री (राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा से)। वे AIIMS जोधपुर से MBBS हैं और यह उनकी तीसरी कोशिश थी।
रैंक 2: राजेश्वरी सुवे एम
रैंक 3: अकांश ढुल (Akansh Dhull)
इन तीनों ने इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन किया और टॉप 3 में जगह बनाई।

कितने उम्मीदवार चयनित हुए?
UPSC ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं (IAS, IPS, IFS और अन्य ग्रुप A एवं B सेवाओं) के लिए चयनित किया है। ये उम्मीदवार अब देश की प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रीलिम्स: 25 मई 2025 को आयोजित।
मेन्स 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की गयी थी जबकि इंटरव्यू जनवरी 2026 से शुरू होकर फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह (27 फरवरी तक) चला। पर्सनैलिटी टेस्ट के 275 अंक मेन्स के अंकों के साथ जोड़कर फाइनल मेरिट तैयार की गई।

इस साल बदला कैडर अलॉटमेंट का नियम
एक बड़ा बदलाव यह है कि सरकार ने 2017 से लागू ‘जोन सिस्टम’ को खत्म कर दिया है। अब नई कैडर अलॉटमेंट पॉलिसी 2026 लागू हो गई है। इसमें ‘साइकिल सिस्टम’ के तहत IAS, IPS और IFoS के लिए कैडर का बंटवारा होगा। यह पॉलिसी चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
‘Final Result – Civil Services Examination 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।


