Strait of Hormuz में नया सिस्टम

NFA@0298
4 Min Read


ईरान ने Strait of Hormuzट में जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए नया सिस्टम शुरू करने का ऐलान किया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने शनिवार को कहा कि यह व्यवस्था ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अजीजी के अनुसार, नए सिस्टम का फायदा केवल उन देशों और जहाजों को मिलेगा जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे। विशेष सेवाओं के लिए टैक्स भी लिया जाएगा।

ईरान की सख्ती, दुश्मनों के हथियार अब नहीं गुजरेंगे

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने स्पष्ट कहा कि अब दुश्मन देशों के सैन्य उपकरण होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ईरान उदार रवैया रखता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। ईरान अपने संप्रभु अधिकारों का पूरा इस्तेमाल करेगा।कुवैत और UAE को चेतावनीईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ईरान अब तक संयम बरत रहा था, लेकिन यह हमेशा नहीं चलेगा। मोखबर ने आरोप लगाया कि इन देशों ने अपने इलाके ईरान के दुश्मनों के लिए खुला छोड़ दिया है। दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ बढ़ रही है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि पश्चिमी देशों का दबदबा कम हो रहा है और आने वाला समय ग्लोबल साउथ का होगा। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वैश्विक बदलाव वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान के हाल के प्रतिरोध ने इस बदलाव को और तेज कर दिया है।

रूस और चीन का समर्थन

रूस ने भी चीन के रुख का पूरा समर्थन किया है। वियना में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट संकट का हल स्थायी सीजफायर से ही निकल सकता है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी वॉशिंगटन और तेहरान के बीच स्थायी युद्धविराम पर जोर दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही रोकना अस्वीकार्य – भारत

भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही रोकने या बाधा डालने को अस्वीकार्य बताया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का पूरा सम्मान होना चाहिए। उन्होंने वेस्ट एशिया के संघर्ष से पैदा ऊर्जा और उर्वरक संकट पर चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।

ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर वेस्ट एशिया संकट सुलझाने के लिए समझौता नहीं हुआ तो हालात ‘बहुत खराब’ हो सकते हैं। वहीं ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को क्षेत्र में शांति की राह में सबसे बड़ी बाधा बताया।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जिससे विश्व का बड़ा हिस्सा तेल निर्यात होता है। ईरान के इस नए सिस्टम से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका है, जबकि भारत जैसे देशों की चिंता ऊर्जा सुरक्षा को लेकर है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment