Strait of Hormuz में सर्वाधिक भारत के नाविक फंसे, 27 भारतीय जहाजों से 753 नाविकों को निकलने का इंतजार

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। इस वक्त ईरान के हमलों से जूझ रहे हॉर्मूज जलडमरूमध्य में सबसे ज्यादा भारत के नाविक फंसे हुए हैं। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण वर्तमान में 27 भारतीय जहाजों पर लगभग 753 भारतीय नाविक फंसे हुए हैं।

महत्त्वपूर्ण है कि ईरान ने अभी तक हॉर्मूज में किसी यात्री शिप पर अब तक हमला नहीं किया है जबकि अमेरिका ने हिन्द महासागर में श्रीलंका के तट के पास ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर 4 मार्च की सुबह हमला किया था जिसमें 87 अमेरिकी सैनिकों की जान गई थी।

​हॉर्मूज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पश्चिम में 24 जहाजों पर 677 नाविक मौजूद हैं। ​पूर्व में ओमान की खाड़ी में 3 जहाजों पर 76 नाविक हैं। इन सब पर भारतीय झंडे हैं।

पूरे खाड़ी क्षेत्र में कुल मिलाकर लगभग 23,000 भारतीय नाविक विभिन्न व्यावसायिक जहाजों पर काम कर रहे हैं।अमेरिका और ईरान के बीच मार्च 2026 में जारी मौजूदा युद्ध में अब तक कुल 5 भारतीयों की मौत की पुष्टि हुई है।

11 मार्च को इराक के बसरा के पास अमेरिका के तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’पर ईरानी हमले में 1 भारतीय नाविक मारा गया।

13 मार्च को ओमान के सोहार शहर में हुए ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत हुई और 10 अन्य घायल हुए।

​इससे पहले ओमान के पास ही व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में 2 अन्य भारतीय नाविकों की जान गई थी।​विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1 भारतीय अब भी लापता है जिसका पता नहीं चला है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment