इंग्लैंड की तेज गेंदबाज और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की स्टार खिलाड़ी लॉरेन बेल ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। लॉरेन बेल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं, जिसके बाद उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए एक खास स्टोरी शेयर की।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के धमाकेदार आगाज और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन के बाद लॉरेन बेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। अपनी स्विंग गेंदबाजी और दमदार प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ मैदान पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी खास पहचान बना ली है।
लॉरेन बेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
“सभी को हैलो! मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि मेरे इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।




