डेस्क। BIG NEWS: दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से आतंकी उमर के एक और साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया। आरोप है कि जसीर आतंकी उमर को टेक्निकल सपोर्ट देता था। विस्फोट के लिए ड्रोन मॉडिफाई करता था और रॉकेट बनाने की भी कोशिश की थी।
NIA के मुताबिक जसीर आतंकी उमर का प्रमुख सहयोगी है। वह अनंतनाग के काजीकुंड का रहने वाला है। दिल्ली ब्लास्ट में इसकी सक्रिय भूमिका रही है। डॉ. उमर के साथ मिलकर ब्लास्ट की प्लानिंग में शामिल था।

वहीं दिल्ली से गिरफ्तार आमिर राशिद अली को लेकर खुलासा हुआ है कि ब्लास्ट से पहले उसने उमर को सेफ हाउस (सुरक्षित ठिकाने) उपलब्ध कराए, IED बनाने में भी मदद की थी। ये दलील सोमवार को NIA ने स्पेशल NIA कोर्ट में आमिर की कस्टडी पाने के लिए दीं।
रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार आमिर को आज कोर्ट में पेश किया गया था। पूरी सुनवाई बंद कमरे में हुई। यहां केवल मामले से जुड़े अधिकारी और वकील मौजूद रहे। NIA ने लंबी हिरासत की डिमांड की थी। दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार आमिर के ही नाम है।



