Nepal में एक भीषण सड़क हादसे में सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा मध्य नेपाल के Gandaki Province में उस समय हुआ जब तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई।
पुलिस के मुताबिक, तीर्थयात्री Manakamana Temple के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान Gorkha District में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।
मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है।
हादसे में घायल सभी लोगों को Ambukhaireni के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।




