भुवनेश्वर। NEETReExam: ओडिशा सरकार ने NEET (UG) री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) री-एग्जाम के अभ्यर्थियों को पूरे राज्य में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।


यह परीक्षा ओडिशा के 134 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को बस में यात्रा के दौरान अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा। सरकार ने यह निर्णय भीषण गर्मी और हीटस्ट्रोक के खतरे को कम करने, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत देने तथा परीक्षा केंद्रों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। परिवहन विभाग ने OSRTC, राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA), जिला प्रशासन, CRUT और उच्च शिक्षा विभाग को इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने आदेश को “टॉप मोस्ट अर्जेंट” श्रेणी में रखते हुए तैयारियों की नियमित निगरानी करने को भी कहा है।
