[ad_1]
लेंस न्यूज। देशभर में NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव के बीच कर्नाटक से एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। कर्नाटक के कुलबर्गी में 18 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अब तक देशभर में कम से कम 5 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है।
पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्रा के पिता राजशेखर ने बताया कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी और भाग्यश्री पढ़ाई में बेहद होनहार थी। उसने हाल ही में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और परिवार को उम्मीद थी कि उसका NEET का रिजल्ट भी अच्छा आएगा।
दरअसल, NEET-UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद National Testing Agency (NTA) ने दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने का ऐलान किया। परीक्षा रद्द होने के बाद से लगातार छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
घटनाओं के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और पेपर लीक रोकने के लिए पूरी तरह सुरक्षित व्यवस्था नहीं बनाई जाती, तब तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा।
इधर, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच भी तेज हो गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CBI अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अन्य शहरों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
CBI का कहना है कि पेपर खरीदने और लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें: NEET 2026 री-एग्जाम का पेपर भी लीक! करोड़ों की सौदेबाजी का नया मामला सामने आया
[ad_2]
Source link