बांग्लादेश। Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में हिंसा के बीच नेशनल सिटीजन्स पार्टी (NCP) के एक वरिष्ठ नेता को गोली मारने की घटना सामने आई है। पीड़ित की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद मोतालेब शिकदार के रूप में हुई है।
शिकदार NCP से जुड़े लेबर संगठन जातीय श्रमिक शक्ति के प्रमुख नेता हैं। उन्हें खुलना शहर के सोनाडांगा इलाके में एक घर में सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे गोली मारी गई।


