National Herald खरगे ने मांगा मोदी और शाह से इस्तीफा

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड (National Herald) मामले ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट का फैसला सत्यमेव जयते के तहत आया है। खरगे ने इस मामले को राजनीतिक साज़िश करार दिया है। 
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नेशनल हेराल्ड का फर्जी केस राजनीतिक बदले और द्वेष की भावना से किया गया है। यह अखबार 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा शुरू किया गया था, जिसे भाजपा ने सरकार मनी लॉन्ड्रिंग जैसी चीजों से जोड़कर बदनाम कर रही है।
सच्चाई है कि इस केस में कुछ भी नहीं है, लेकिन फिर भी BJP इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए इसी तरह नेताओं पर ईडी का शिकंजा कसवाती रही है। भाजपा ने ईडी के दम पर ही इसी तरह लोगों को डराकर अपनी तरफ किया और सरकारें बनाईं।लेकिन अब फैसला न्याय के पक्ष में आया है। सत्य की जीत हुई है। हम इस फैसले का बहुत स्वागत करते हैं। 

खरगे ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि जब नेशनल हेराल्ड, कांग्रेस पार्टी और हमारे नेताओं को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए, तब भी मैंने यही कहा था कि हम अंग्रेज़ों से नहीं डरे तो BJP-RSS या मोदी-शाह क्या चीज़ हैं।आज कोर्ट ने भी मोदी सरकार की कार्रवाई को अवैध ठहराकर राजनीतिक बदले की दुर्भावना से रची ये साज़िश को नाकाम किया है।
ये “वोट चोर सरकार” लोकतंत्र को कुचलने की जितनी भी ज़ोर-ज़बरदस्ती कर ले, हम 140 करोड़ भारतीयों के लिए और इस संविधान को बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।सत्य की जीत निश्चित है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment