Maharashtra municipal body election में आज आएंगे नतीजे

NFA@0298
3 Min Read


मुंबई। महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों (Maharashtra municipal body election) के नतीजे आज सामने आएंगे। राज्य के विभिन्न शहरों में सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई सबसे ज्यादा नजरें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 महानगर पालिकाओं के परिणामों पर टिकी हैं।

कुल 893 वार्डों में 2,869 सीटों के लिए 15,931 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC), जहां 2017 के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन यहां स्पष्ट बढ़त में नजर आ रहा है।

अन्य प्रमुख शहरों में क्या स्थिति है?

नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे: बीजेपी गठबंधन को मजबूत बढ़त
कोल्हापुर: शुरुआत में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन अब बीजेपी बड़े अंतर से लीड कर रही है
संभाजीनगर: बीजेपी की मजबूत स्थिति
लातूर: कांग्रेस को यहां बढ़त मिली हुई है

विशेष रूप से मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े महानगरों पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना सुचारू रूप से चल रही है और रुझान लगातार अपडेट हो रहे हैं।यह चुनाव महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति के लिए बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीजेपी गठबंधन कई बड़े निगमों में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।

227 सीटों वाली बीएमसी में शुरुआती रुझानों के अनुसार महायुति सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरती दिख रही है, लेकिन पूर्ण बहुमत को लेकर तस्वीर अभी साफ सी नहीं है। मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ। अंतिम नतीजे निर्णायक होंगे।

इससे पहले वोटिंग के बाद आए कई एग्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। खास तौर पर मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरी निकायों में गठबंधन की स्थिति मजबूत बताई जा रही है।

बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर पालिका मानी जाती है और इसका राजनीतिक महत्व बेहद अहम है। 227 सीटों वाली बीएमसी में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय रहा, जहां महायुति के सामने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) की चुनौती है।

एग्जिट पोल्स के मुताबिक महायुति यहां सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है, हालांकि स्पष्ट बहुमत को लेकर अलग-अलग अनुमान हैं।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार निकाय चुनावों में औसतन 46 से 50 प्रतिशत के बीच मतदान दर्ज किया गया। कुछ शहरों में शहरी मतदाताओं की उदासीनता देखने को मिली, जबकि कई क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों को लेकर वोटिंग प्रतिशत बेहतर रहा। विपक्षी दलों ने मतदान प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर सवाल भी उठाए थे।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव पर शेयर बाजार बंद कितना जायज?





Source link

Share This Article
Leave a Comment