डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी है कि PSLV-C62 मिशन का प्रक्षेपण 12 जनवरी 2026 को सुबह 10:17 बजे (IST) किया जाएगा। यह लॉन्च फर्स्ट लॉन्च पैड (FLP), सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा से होगा।
ISRO के अनुसार, आम लोग भी लॉन्च व्यू गैलरी से इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण को देख सकते हैं। इसके लिए इच्छुक लोगों को आधिकारिक वेबसाइट http://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO… पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।


