Iran Israel war ईरानी तेल टैंकरों पर इजरायल का निशाना

NFA@0298
4 Min Read


Iran Israel war : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का नौवां दिन शुरू हो गया है। इस दौरान इजराइल ने ईरान के तेल भंडारण और रिफाइनरी से जुड़े कई ठिकानों पर बड़े हवाई हमले किए हैं। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया जिससे तेहरान और आसपास के इलाकों में भारी आग लग गई और तेल रिसाव की वजह से सड़कों पर आग की लपटें उठने लगीं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में पलटवार किया और 5 देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि वे अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक लड़ाई जारी रख सकते हैं। IRGC के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों लंबे समय तक युद्ध लड़ने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल से जुड़े 200 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं।

जंग के प्रमुख अपडेट्स

ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों पर हमले हुए हैं, जिसमें 5,535 घर और 1,041 दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं।
14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा।
पूरे संघर्ष में अब तक 1,483 लोगों की मौत हो चुकी है।
इजराइल में 1,765 लोग घायल हुए हैं, और 2,000 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं।
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 157 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से ज्यादातर लोग सीधे हमलों से नहीं, बल्कि सायरन बजने पर भागदौड़ या बंकरों में जाते समय चोटिल हुए।

लेबनान में इजराइली हमला

दक्षिणी लेबनान के सिरे अल-घरबिया कस्बे में इजराइली हवाई हमले में 19 लोग मारे गए। हमला एक तीन मंजिला इमारत पर हुआ, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। बचाव दल मलबा हटाकर शव निकालने का काम कर रहे हैं। इलाके में तनाव बहुत बढ़ गया है।

तेहरान में ईंधन संकट

तेल ठिकानों पर हमलों के बाद तेहरान में ईंधन की कमी हो गई है। प्रशासन ने लोगों के लिए ईंधन कोटा घटा दिया है। अब ईंधन कार्ड से 30 लीटर की बजाय 20 लीटर प्रतिदिन मिलेगा। गवर्नर ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है और 2-3 दिनों में स्थिति सामान्य होने पर पुराना कोटा बहाल कर दिया जाएगा।

इजराइल की नई चेतावनी

इजराइली सेना ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी को चेतावनी दी है। सेना ने फारसी भाषा में सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि खामेनेई की मौत (28 फरवरी को हुए हमलों में) के बाद जो भी नया नेता चुना जाएगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा। नए नेता चुनने में शामिल लोगों को भी चेतावनी दी गई है।

ओमान एयर ने क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण 9 से 15 मार्च तक कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। प्रभावित शहरों में अम्मान, दुबई, बहरीन, दोहा आदि शामिल हैं। कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले से 22 मंजिला इमारत में आग लग गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। कुवैत के अल-अदीरी एयरबेस पर IRGC ने ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें अमेरिकी हेलीकॉप्टर केंद्र और फ्यूल टैंक निशाने पर थे। मेक्सिको सिटी में अमेरिकी दूतावास के बाहर ईरान पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन हुआ।

यह जंग तेजी से फैल रही है और पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। दोनों पक्षों से लगातार हमले जारी हैं जबकि क्षेत्रीय देशों की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment