Indian Embassy: सीरिया में भारतीय दूतावास

NFA@0298
1 Min Read


अनावश्यक यात्रा से बचें, इमरजेंसी के लिए जारी किए संपर्क नंबर

दमिश्क। Indian Embassy: क्षेत्रीय हालात को देखते हुए सीरिया में भारतीय दूतावास (India in Syria – eoidamascus) ने एडवाइजरी जारी कर वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, पूरी सावधानी बरतें और समय-समय पर दूतावास तथा सीरियाई प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

– Advertisement –

Ad image

जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में सीरिया में मौजूद भारतीय नागरिक दूतावास से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर +963-993385973 जारी किया गया है। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट https://eoidamascus.gov.in और ईमेल [email protected] के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे स्थिति पर नजर बनाए रखें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।



Source link

Share This Article
Leave a Comment