अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिनियापोलिस से सामने आए एक वीडियो ने पूरे अमेरिका में बहस छेड़ दी है, जिसमें एक ICE (यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) एजेंट द्वारा एक अमेरिकी महिला को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना दक्षिण मिनियापोलिस की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान 37 वर्षीय रेनी निकोल गुड के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ICE एजेंट इलाके में लोगों की वैधता की जांच कर रहे थे। इसी दौरान महिला अपनी कार में थी और जैसे ही उसने वाहन आगे बढ़ाया, एजेंट ने उस पर गोली चला दी।
गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन, मानवाधिकार संगठनों और आम नागरिकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।




