Goa nightclub fire tragedy update फरार मालिक लूथरा भाई थाईलैंड से भारत लाए गए

NFA@0298
2 Min Read


Goa nightclub fire tragedy update: गोवा के अरपोरा में ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत वापस लाया गया है। दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की टीम पहले से मौजूद थी। फ्लाइट लैंड होते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है, पहले मेडिकल जांच होगी, फिर ट्रांजिट रिमांड के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई भारत-थाईलैंड प्रत्यर्पण संधि के तहत पूरी हुई। दरअसल 6 दिसंबर की रात नाइटक्लब में लगी भीषण आग से जुड़ा है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। जांच में पता चला कि आग लगते ही लूथरा भाइयों ने भागने की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने रात 1:17 बजे ही फुकेट के टिकट बुक कर लिए थे।

गोवा पुलिस ने 8 दिसंबर को लुक आउट सर्कुलर जारी किया और पासपोर्ट सस्पेंड करवाए। 11 दिसंबर को थाईलैंड के फुकेट में उन्हें हिरासत में लिया गया फिर बैंकॉक शिफ्ट किया गया और अब भारत लाए गए हैं। इस हादसे ने गोवा की नाइटलाइफ सुरक्षा पर बड़े सवाल उठाए हैं। क्लब में फायर सेफ्टी के इंतजाम नाकाफी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच जारी है और अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। लूथरा भाइयों पर लापरवाही और गैर-इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं। गोवा सरकार ने सभी क्लबों की सेफ्टी जांच के आदेश दिए हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment