साजा। FLN (Foundational Literacy & Numeracy) नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रशिक्षण विकासखंड साजा, जोन–थान खमहरिया में बुधवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में SCERT सदस्य एवं राज्य शिक्षा स्थायी समिति के सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत का विशेष आगमन हुआ।
सत्र को संबोधित करते हुए श्री राजपूत ने FLN, NCF–FS (National Curriculum Framework – Foundational Stage) तथा पर्यावरण शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक एवं मार्गदर्शक उद्बोधन दिया। उन्होंने नई शिक्षा नीति, नवीन पाठ्यपुस्तकों एवं शिक्षा की आधारशिला को मजबूत करने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर भाषा-ज्ञान, संख्याज्ञान एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता बच्चों में विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने श्री राजपूत के मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके शिक्षण कौशल में नई दिशा और ऊर्जा मिली है।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में हुआ। सत्र को सफल बनाने एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए BRG जीवन कुमार चंदेल, धर्मेंद्र देवांगन एवं पवन कुमार साहू के प्रयासों की सराहना की गई।

