[ad_1]
लेंस डेस्क। BMC Exit poll: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों में मतदान पूरा हो गया है, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर है। यहां बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने अपना गठबंधन बनाकर मैदान में उतरे। BMC में कुल 227 वार्ड हैं और यह चुनाव शिवसेना व NCP के विभाजन के बाद पहली बार हो रहा है।
मतदान के बाद न्यूज चैनलों के Exit poll में बीजेपी शिंदे गुट महायुति को जीत बताई जा रही है, लेकिन परिणामों का फैसला 16 जनवरी को होगा। मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और मुंबई में 15 अलग-अलग स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के साथ यह प्रक्रिया चलेगी।
शुरुआती रुझान दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है, जबकि अंतिम नतीजे शाम 4 बजे तक आ सकते हैं। पूरे राज्य में 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कल होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए लगभग 64,000 कर्मचारियों को तैनात किया है।
डीवी रिसर्च के अनुसार, बीजेपी की अगुआई वाली महायुति को 107 से 122 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ठाकरे बंधुओं के गठबंधन को 68 से 83 सीटें। कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी को 18-25, अजित पवार की NCP को 2-4 और अन्य को 8-15 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर में महायुति को 41%, ठाकरे गठबंधन को 33%, कांग्रेस-VBA को 13%, अजित NCP को 3% और अन्य को 10% दिख रहा है।
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में महायुति को 131 से 151 सीटें, शिवसेना (UBT)+ को 58-68, कांग्रेस+ को 12-16 और अन्य को 6-12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वोटिंग पैटर्न में महिलाओं में महायुति को 44% और पुरुषों में 40% समर्थन, जबकि ठाकरे गठबंधन को महिलाओं में 31% और पुरुषों में 33% वोट मिल सकते हैं।
JVC एग्जिट पोल के मुताबिक, महायुति को 42-45% वोट शेयर और 138 सीटें, ठाकरे ब्रदर्स व शरद पवार गठबंधन को 34-37% वोट और 59 सीटें, कांग्रेस-VBA को 13-15% वोट और 23 सीटें, जबकि अन्य को 6-8% वोट और 7 सीटें मिल सकती हैं।
[ad_2]
Source link